साहित्य चक्र

26 December 2022

रिलेशनशिप में इन बातों से टूटता है दिल

कोई आप से पूछे कि रिलेशनशिप में सब से बड़ा झूठ क्या हो सकता है तो हर किसी के पास अनुभव के आधार पर अलग-अलग जवाब होगा। रिलेशनशिप में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम सच जानते हुए भी अंजान बने रहते हैं। क्योंकि हम पार्टनर के बिना लाइफ को इमेजिन नहीं कर सकती। कुछ समय बाद तो झूठ सहने के लिए मजबूत हो जाती हैं। पर कुछ ऐसे झूठ होते हैं जो कुछ ज्यादा ही दुख पहुंचाते हैं।






जानिए यह कारण 

1- मैं केवल तुम्हीं से प्यार करती हूं

आप का पार्टनर आप को कितना प्यार करता है, यह जानने की जरूरत नहीं रहती। परंतु जब आप ऐसा कहती हैं और यह गलत होता है तो आप के संबंधों में दरार आ सकती है। इस समय ऐसा होता है कि वह आप के साथ रिलेशनशिप में होते हुए अन्य ऑप्शन की तलाश में रहता है।

2- तुम मुझसे अधिक अच्छा पार्टनर पा सकते हो

अच्छी भाषा में ब्रेकअप का यह सब से आसान तरीका है। दुनिया में हर व्यक्ति अच्छा पार्टनर चाहता है। ऐसे में अगर पार्टनर इस तरह की बात करे तो समझ जाना चाहिए कि उसकी लाइफ में आप के अलावा भी किसी को स्थान मिलने लगा है।

3- मैं तुम्हारे लायक नहीं

यह बात खुद ही झूठी है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति खुद अपने में परफेक्ट नहीं होता। इसलिए अगर आप को प्रेम करने के बाद भी यह कहना पड़े तो समझ जाइए कि आप की कद्र नहीं है और रिलेशनशिप से निकलने का यह सब से आसान तरीका है। 

4- मेरा एक्स व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है

हर व्यक्ति का एक पास्ट होता है। परंतु आज के कारण वह भूतकाल को याद करता रहे, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में आप का पार्टनर अपने एक्स के साथ संबंध रख कर कहता है कि उसका एक्स के साथ कोई संबंध नहीं है तो इससे ज्यादा दुखदायी दूसरा और कुछ नहीं हो सकता।


                                             स्नेहा सिंह 


No comments:

Post a Comment