साहित्य चक्र

31 December 2022

शीर्षक: नव वर्ष- 2023




नव वर्ष के आगमन पर
चलो नए लक्ष्य बनाए हम

 सरल,सहज  स्वाभाव से
सब को अपना बनाए हम
उंच नीच भेद मिटाकर
प्रेम की ज्योत जलाए हम 

नव वर्ष के आगमन पर
चलो नए लक्ष्य बनाए हम

शिक्षा का उजियारा कर हम
घर घर शिक्षा पहुंचाएं हम
बेटा बेटी दोनों को शिक्षित कर
समानता को अपनाएं हम

नव वर्ष के आगमन पर
चलो नए लक्ष्य बनाए हम

पर्यावरण की चिंता कर फिर
नए-नए पौधे फिर लगाए हम
विध्वंसक बीमारियों से फिर
 इस जग को भी बचाएं हम

नव वर्ष के आगमन पर
चलो नए लक्ष्य बनाए हम

स्वच्छता अभियान हिस्सा बनकर 
 सबको ये समझाएं हम 
देश हमारा भूमि अपनी
 फिर क्यों ना  स्वच्छता अपनाएं हम

नव वर्ष के आगमन पर
चलो नए लक्ष्य बनाए हम

योग प्राणायाम कर न केवल
खुद को स्वस्थ बनाए हम
योग प्राणायाम का शिविर लगा कर 
सबको स्वस्थ बनाएं हम

नव वर्ष के आगमन पर
चलो नए लक्ष्य बनाए हम

देश प्रेम का जज्बा हो 
हम सभी के मन में 
ऐसा कुछ कर जाए हम
माँ भारती के चरणों में
 आओ फिर से शीश झुकाएं हम

नव वर्ष के आगमन पर
चलो नए लक्ष्य बनाए हम


                                         डॉ.सारिका ठाकुर "जागृति"



No comments:

Post a Comment