साहित्य चक्र

05 June 2021

पहले



युद्ध से पहले
शांति का प्रस्ताव होना चाहिए।

मरने से पहले
जीवन का एहसास होना चाहिए।

नफरत से पहले
मोहब्बत का इजहार होना चाहिए।

छोड़ने से पहले
मिलने का गुनाह होना चाहिए।

इश्क करने से पहले
थोड़ी आवारगी होनी चाहिए।

जुड़ने से पहले
टूटने का एहसास होना चाहिए।

झुकने से पहले
अपने आत्मसम्मान का एहसास होना चाहिए।

मिट्टी से खेलने से पहले
मिट्टी में मिलने का इंतजार होना चाहिए।


                                  राजीव डोगरा 'विमल'



No comments:

Post a Comment