साहित्य चक्र

12 February 2020

हिन्दी है भारत

जन जन की भाषा हिन्दी
*********************

हिन्दी है भारत की बिंदी इसका गौरव गान करो।
पढ़ो ,लिखो हिन्दी और हिन्दी पर अभिमान करो।।


तुलसी मीरा सूर रैदास की भाषा का सम्मान करो।
शास्त्र हमारे लिखे हिन्दी में थोड़ा सा तो ध्यान करो।।


चौपाई दोहे सोरठे छन्द की रचना पर स्वभिमान करो।
हिन्दी साहित्य के इन वीरों का दिल से सम्मान करो।।


जन जन की भाषा हिन्दी का सब मिलकर  गान करो।
हिन्दी है सबकी अभिलाषा और हिन्दी का ज्ञान करो।।


                             डॉ. राजेश पुरोहित


No comments:

Post a Comment