साहित्य चक्र

21 February 2020

फूलों का खिलना

जब सर्द हवा चली
तो उनका ख्याल आया।
बात दिलवर की हुई
तो उनका ख्याल आया।


वैसे तो सभी मौसम
एक से है मेरे लिए पर
जब फरवरी की बात चली
तो उनका ख्याल आया
चिड़ियों का चहकना
सूर्य का उदय होने
जब चाय का प्याला
हाथ में आया
तो उनका ख्याल आया
पतझड़ का महीना
फूलों का खिलना
जब बसंत बहार आयी
तो उनका ख्याल आया
यूँ तो सभी मौसम
एक से मेरे लिए पर
जब वेलेन्टाइन डे
का दिन आया
तो उनका ख्याल आया।


                                    सुमन अग्रवाल "सागरिका"


No comments:

Post a Comment