साहित्य चक्र

18 April 2020

भारत माता की जय

कोरोना का कहर

कोरोना के कहर से कांप उठा संसार।
अब भी संभल जाओ दुनिया के लोगो,
वर्ना चारो और मच जाएगा हाहाकार।।

देशभक्ति की बातें करते - करते जो कभी नही थकते।
वहीं किसी के समझाने पर अपने घर क्यों नही रुकते।।

प्रशासन को सख्ती करने पर क्यों करते हो मजबूर।
कुछ दिन की बात है प्यारो, रह लो एक दूसरे से दूर।।

विकट विपदाओं के घेरे में भारत माता आज घिरी है।
संकट की घड़ी में एक - दूजे से दूरी ही आज भली है।।

आओ मिलकर पूरे विश्व को ऐसा कुछ कर दिखलाये।
पूरे  विश्व  मे  भारत  माता की जय जयकार हो जाये।।

बस  कुछ दिन घर रहकर अपने देश के काम आ जाओ।
दुनिया भर को गर्व तुम पर हो,ऐसा कुछ कर दिखलाओ।।


                                       नीरज त्यागी


No comments:

Post a Comment