साहित्य चक्र

26 April 2020

पिंजरे में बंद मानव..




क्यों अच्छा लग रहा है न?
अब पंछियों की तरह
कैद होकर
तुम ही तो कहते थे न,
सब कुछ तो दे रहे हैं हम
दाना-पानी
इतना अच्छा पिंजरा
तो अब क्यों ?
खुद ही तड़प रहे हो
उसी पिंजरे में बैठकर।
क्यों बंधे हुए हाथ-पांव
अच्छे नहीं लग रहें तुम्हें?
मगर तुमने भी तो कभी
उड़ते हुए पक्षियों के
पंख बांधकर
सोने के पिंजरे में
उनको रखा था।


                                      राजीव डोगरा 'विमल'


No comments:

Post a Comment