साहित्य चक्र

18 April 2021

मुसलमान



मुसलमान TRP है,
मुसलमान भूख है,
मुसलमान धन्धा है,
मुसलमान कामयाबी की सीढ़ी है,
मुसलमान रंक को राजा बना दे ,
राजा को रंक बना दे ,
गुंडों को नेता बना दे ,
पुलिस की तरक्की करवा दे ,
धर्म सेवी बना दे ,
गुमनामो को शोहरत दिला दे,
लाइक कमेंट के ढेर लगा दे ,
मेरा वजुद मुसलमान से है,
तेरा वजुद मुसलमान से है,
मेरी चोरी मुसलमान छिपा लेगा,
मेरा घोटाला मुसलमान छिपा लेगा,
मेरी नाकामी मुसलमान छिपा लेगा,
ग़रीब गुरबाओ की चीखें मुसलमान छिपा लेगा,

मैं पवित्र हु,
शुद्ध हु,
धार्मिक हु,
सन्त हु,

क्योंकि मैं ये बताता हु
की मुसलमान ये सब नही है
जो मैं हु, 
क्योंकि मैं बताता हु की मैं बेहतर कर सकता था,
लेकिन मुसलमान ने बेहतर नही करने दिया,
मुसलमान हिट होने का फॉर्मूला है,
तेरा पानी,
तेरी बिजली,
तेरी नौकरी,
मैं सब देना चाहता हु ,
लेकिन नही दे पाया,
क्योंकि मुसलमान ज़िम्मेदार है,

क्योंकि मैं बताता हु की
तेरी हर समस्या का ज़िम्मेदार मुसलमान है,
मेरा वजुद मुसलमान से है


आ एक बार और वोट दे,
तब तक शायद डुबा दू अंटार्कटिका में ,
फिर तेरी समस्या दूर होगी,
क्योंकि तब मुसलमान नही होंगे,
क्या सच में ?

                                      अमिर खान


No comments:

Post a Comment