साहित्य चक्र

04 April 2021

ईश्वर का न्याय


सुनो तुम कब तक
उस खुदा का नाम लेकर
अपने गुनाहों को
दूसरों के सिर थोपते रहोगे।
क्या तुमने ईश्वर को
अंधा समझ रखा है?
मगर वो अंधा नहीं है
वो हर एक को एकटक देखता है।
वो हर एक के
गुनाहों को नापता है तोलता है,
फिर जाकर न्याय का
थप्पड़ मारता है।
सुनो तुम कब तक
मेरी  पीठ पीछे
हर किसी से
मेरी बुराई करते रहोगे,
क्या तुमने
ईश्वर को बहरा समझ रखा है?
मगर ईश्वर बहरा नहीं है
वो उन बातों को भी सुन लेता है
जो तुमने अपने अंतर्मन में
जहर की रूप में छिपा रखी है।

                                        राजीव डोगरा 'विमल'



No comments:

Post a Comment