साहित्य चक्र

03 May 2020

मां शेरावाली



मेरी माता शेरोवाली
मेरे घर भी तू आ जाना 
बच्चे जो तुझे पुकारे 
एक बार तो दर्शन दे जाना
मेरी माता शेरोवाली..........

जाने अनजान मैंने 
माँ बहुत अपराध किए 
उनको भी आकर 
मिटा जाना
मेरी माता शेरोवाली..........

शिव ने जो जटा खिलारी
माया तू करें
सिंह सवारी
दुष्टों का संहार कर जाना 
मेरी माता शेरोवाली..........

एक बार तो बेटे को अपने
गले लगा जाना
 हैं जो गिले-शिकवे
 उनको भी मिटा जाना
मेरी माता शेरोवाली..........

                                       राजीव डोगरा 'विमल'


No comments:

Post a Comment