साहित्य चक्र

30 May 2020

हुकूमत पर गौर फरमाइए वज़ीर-ए- आज़म



हर तरफ इक वबा का खौफ फैला है
ऊपर से इस शहर का मौसम बहुत खराब है

मजदूर मेरे देश का नक्शा है साहब
उनकी मौत का ऐसा आलम बहुत खराब है

ट्राली बैग पर लेटा हुआ बच्चा मां से पूंछ रहा है,
मां घर दूर है या फिर बैग का पहिया बहुत खराब है

हुकूमत पर गौर फरमाइए वज़ीर-ए- आज़म
नही तो सब कहेंगे कि सिस्टम बहुत खराब है

                                  उल्लास पान्डेय


No comments:

Post a Comment