साहित्य चक्र

15 March 2020

*कोरोना से डरो ना*



खांसने वाले को को - रोना
छींकने   वाले   को  - रोना ।
रोज करो तुलसी का सेवन
रहो सतर्क,सावधान डरोना ।।

साफ पानी,साबुन से हाथ धोना
अपने आसपास गंदगी क-रोना ।
करो   शुध्द  शाकाहारी भोजन 
नॉनवेज भोजन अब  क - रोना ।।

करो  नमस्ते  तुम हंसते - हंसते 
शेकहैंड कभी भी मत क- रोना ।
मुहँ  पर  लगाकर  रखों  मॉस्क 
भैया इसमे  लापरवाही करो ना।।

नीम -  गिलोय का रसपान करो
भैया  मदिरापान  मत क - रोना ।
कपूर जलाओं घर में सुबह-शाम
रहेंगे स्वस्थ दूर भागेगा को-रोना ।।

                                          ✍ *गोपाल कौशल* 

No comments:

Post a Comment