साहित्य चक्र

15 March 2020

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर संध्या चतुर्वेदी को मिले दो सम्मान पत्र



सिद्धि -एक उम्मीद महिला साहित्यिक समूह  ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रचनाकारों  को सम्मानित किया,जिसमे समूह के आयोजक श्री शशि कांत अनमोल जी ने साहित्यिक योगदान के लिए समूह की महिला रचनाकारों को महिला दिवस के सुअवसर पर पॉजिटिव वुमन के सम्मान पत्र से सम्मानित किया।

वही फेसबुक पर कलम बोलती है  साहित्यिक समूह ने भी समूह से जुड़ी महिला रचनाकारों को नारी शक्ति सम्मान पत्र से सम्मानित किया। इस समूह में 625 लेखक और लेखिकाएं जुड़ी हुई है।सम्मान पत्र पर समूह संचालक आदरणीय उमा वैष्णव जी के हस्ताक्षर है, इस सुअवसर पर संचालक उमा जी ने ये सम्मान देते हुए खुशी जताई और महिला रचनाकारों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

संध्या चतुर्वेदी को साहित्यिक क्षेत्र में अब तक दो दर्जन सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके है।साहित्य सेवा में एक जागरूक लेखिका के रूप में आप अंतराष्ट्रीय समाचार पत्रों से जुड़ी हुई है और समाज के ज्वलंत विषयों पर अपनी कलम से साहित्य सेवा करती रहती  है।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिले ये दोनों सम्मान पत्रों के लिए दोनों साहित्यिक समूह का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए ,देश की सभी महिलाओं को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment