साहित्य चक्र

15 March 2020

प्रेम प्यार से होली त्योंहार मनाएं




आया होली का त्योंहार मनभावन,
मन से मन प्रीत मिल जाए,
सब रंग हेत-प्रेम के लगाएं।

खुशियां सब के मन खिल जाएं,
उमंग से दिल से दिल मिल गए,
जब रंगो का त्योंहार होली आ जाएं।

पिचकारियों में रंग भर गए,
रंग गुलाल हेत-प्रेम से लगाएं,
जब होली में सब घुल मिल गए ।

तन-मन सब रंग बिरंगे हो जाएं,
मस्ती बच्चे बूढ़ों सब पर चढ़ जाएं,
जब प्रेम से होली में सब घुल मिल जाएं।

इस दिन गरीब अमीर सब एक हो गए,
और जाति धर्म को सब भूल जाएं,
जब सब मिलकर यह त्योंहार मनाएं ।

'रावत' सब एक दुजे के संग झूम जाएं,
कोई भी वर्षो पुरानी दुश्मनी भूल जाएं,
और प्रेम प्यार से होली का त्योंहार मनाएं।

                            सूबेदार रावत गर्ग उण्डू


No comments:

Post a Comment