साहित्य चक्र

08 August 2021

विचारों से बनता है इंसान

विचार अच्छे हों
तो अच्छा बनता है,
हों अगर बुरे
तो बुरा बनता है इंसान,
शरीर को संवारने में
समय देते हैं लोग अक्सर
लेकिन विचारों के परिष्कार पर
बहुत कम लोग देते हैं ध्यान।

याद रखना चाहिए हमें कि
अपने नये, प्रगतिशील विचारों 
और सोच की वजह से ही
इस धरती का सर्वश्रेष्ठ जीव
बन पाया है इंसान,
विचार नहीं हैं जिसके अच्छे
वो इंसानी लिबास में है
छुपा हुआ एक पाशविक हैवान।


                                     जितेन्द्र 'कबीर'


No comments:

Post a Comment