साहित्य चक्र

22 August 2021

हिंदी कविताः राखी




सावन के महीने में,
 राखी का त्यौहार आता है,
 भाई बहन का प्यार राखी में समाता है,
इस रिश्ते का कोई मोल नहीं, 
यह सबसे प्यारा होता है,
 भाई फरिश्ते होते हैं,
 बहनों पर जान लुटाते हैं,
 इस बरस कई भाई बिछड़ गए,
 बहने भी बिछड़ गई,
 बस याद उनकी ताजा है,
 हाथों में राखी लेकर बहने,
 भाई की आस लगाए हैं,
 भाई भी बहुत प्यार से, 
बहनों के आने का इंतजार कर रहे हैं,
 आंखों में आंसू है यह, 
भाई बहन का त्यौहार इस बार फीका है, 
भाई बहन एक दूसरे के लिए, 
लंबी उम्र की कामना करता है।


                                       गरिमा लखनवी


No comments:

Post a Comment