साहित्य चक्र

06 August 2021

भारत देश महान



हम भारत की संतान है भारत की गाथा गाएंगे।
केसरिया, सफेद, हरा, तिरंगा झंडा लहराएंगे।

वतन के वास्ते शहीद हुए शत-शत उन्हें प्रणाम है,
सुभाष, भगत, गाँधी सुखदेव उनको मेरा सलाम है।

सत्मार्ग पर चलकर हमको देश का तम मिटाना है,
भारतवासियों को देश के प्रति निष्ठावान बनाना है।

देशभूमि के कण-कण में देशभाव मन में जगायेंगे,
हम भारतवासी एकजुट होकर ज्ञानदीप जलाएंगे।

देश के लिए जान लुटा गए वो सच्चे वीर जवान है,
हे भारत के वीर सपूतों तुम पर हमें अभिमान है।

अमर शहीदों की कुर्बानी हम व्यर्थ नही जाने देंगे,
जन-गण-मन का गायन गाकर राष्ट्रध्वजा फहराएंगे।

देश सुरक्षा की ख़ातिर खड़े रहे वो सीना-तान,
भारत के वीर सपूतों का हम सब करते हैं सम्मान।

गर्व हमें इस पावन मिट्टी पर भारत देश महान है,
देश की आजादी शहीदों की देन तर्पण उनके प्राण है।

गणतंत्र दिवस पर लहराए तिरंगा खुश है हमारा वतन,
अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित शहीदों को शत-शत नमन।


                            सुमन अग्रवाल "सागरिका"


No comments:

Post a Comment