साहित्य चक्र

21 August 2021

समय प्रबंधन ही जीवन प्रबंधन हैं


मेरे अनुसार  हर किसी के जीवन में समय का बहुत महत्व होता है। अगर हम समय का सही इस्तेमाल करें तो ही हम हर काम को सही समय पर कर पाते हैं। इसलिए जब हम जानते हैं कि समय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, तो इसका प्रबंधन  करना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है।समय प्रबंधन का उद्देश्य महत्वपूर्ण चीजों पर खर्च किए गए समय को अधिकतम करना है। 



इसीलिए कुशल होने का एक बिंदु महत्वहीन चीजों पर कम समय का उपयोग करना है ताकि हमारे पास महत्वपूर्ण चीजों के लिए अधिक समय हो। समय को प्रबंधन करना जरूरी इसीलिए भी हैं कि लोग प्रतिदिन समय पर अपना काम पूरा कर सकेंगे। यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता हैं ।हम अब और बेकार महसूस नहीं करते हैं। एक बार जब हम उनका अनुसरण करना शुरू कर देंते तो हमें अपने समय की वास्तविक कीमत का पता चल जाता हैं। इसीलिए सही समय मे महत्वपूर्ण काम किया जाना ही समय प्रबंधन हैं ।


समय प्रबंधन ”अपने समय को विशिष्ट गतिविधियों के बीच कैसे विभाजित किया जाए, इसे व्यवस्थित करने और योजना बनाने की प्रक्रिया है।  अच्छा समय प्रबंधन हमें कठिन नहीं बल्कि अधिक स्मार्ट तरीके से काम करने में सक्षम बनाता है, ताकि हम कम समय में अधिक काम कर सकें, भले ही समय कम हो और दबाव अधिक हो।सर्वप्रथम हमें आत्म जागरूक होना होगा तभी हम समय का सही से उपयोग कर पाएंगे। छात्रों के लिए भी समय प्रबंधन बहुत ही जरूरी एवं अत्यावश्यक हैं तभी छात्र सही समय मे पढ़ाई के साथ गृह कार्य कर पाएंगे। 

घर हो या ऑफिस गांव हो या शहर समय प्रबंधन हर क्षेत्र में जरुरी तभी हम जिंदगी में सफल हो पाएँगे। समय प्रबंधन कौशल हमें तनाव से बचने और पर्याप्त नींद लेने में मदद करते हैं। यह हमारे निर्णयों की गुणवत्ता पर एक शक्तिशाली प्रभाव डालता है और बदले में, हमारे जीवन के लगभग हर पहलू को प्रभावित करता है, हमारे करियर की प्रगति से लेकर हमारे रिश्तों, दोस्ती और सामाजिक जीवन तक। मेरे हिसाब से समय का प्रबंधन करना हमारे हाथ में है। जब हम देखते हैं कि हमारे पास समय कम है और काम ज्यादा है, तो हम उसी गति से अपना काम करते हैं।  

इसलिए हमें उसी तरह से कार्य करना चाहिए जैसा हमारे पास समय है।  यदि कार्य में सबसे महत्वपूर्ण क्या है, तो हमें सबसे पहले उस कार्य को सही समय पर करना चाहिए।  फिर बाकी काम बाद में करना चाहिए। तभी हम समय का सदुपयोग और प्रबंधन कर पाएंगे। समय प्रबंधन के सबसे बड़े लाभों में से एक यह है कि हम अपना समय कैसे व्यतीत करते हैं, इस पर नियंत्रण रखते हुए यह हमें और अधिक कुशल बनाने की अनुमति देता है। हमें कोई भी कार्य कल के लिए नही छोड़ना चाहिए। 

हमेशा एक दिन की कार्य उसदिन ही करना चाहिए। समय प्रबंधन हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल है। जब हम अपने समय का अच्छी तरह से प्रबंधन नहीं करते हैं, तो हमारी उत्पादकता कम हो जाती है और तनाव का स्तर बढ़ जाता है।  एक बेहतर जीवन शैली के लिए समय प्रबंधन एक बहुत ही महत्वपूर्ण कौशल है जिसे सीखना और उसमें महारत हासिल करना है। सबसे महत्वपूर्ण चीज जो हम अपने जीवन में स्थापित कर सकते हैं वह है संतुलन और संयम। समय प्रबंधन ही जीवन प्रबंधन है। क्योंकि हमें अगर कल को अच्छा बनाना है तो हमें आज को अच्छा करना होगा।



                                                     मनीषा कुमारी


1 comment: