साहित्य चक्र

27 March 2021

दोस्ती का रंग



दोस्ती का रंग हमसे पूछिए
ज़रा सा हमसे दिल लगाकर
ज़रा सा मुस्कुरा कर देखिए।

दोस्ती होती नहीं है मोहब्बत से कम
ज़रा हमारे साथ चल कर,
ज़रा सा हमारे रंग में खुद रंग कर देखिए।

दोस्ती होती नहीं है आशिकी से कम
ज़रा सा हमसे रूठ कर,
ज़रा सा हमको मना कर देखिए।

दोस्ती होती नहीं है आवारगी से कम
ज़रा सा हमसे आंख मिलाकर,
ज़रा सा हमारा हाथ थाम कर देखिए।

दोस्ती का रंग हमसे पूछिए
ज़रा सा हमसे दिल लगाकर,
ज़रा सा मुस्कुरा कर देखिए।

                                 राजीव डोगरा 'विमल'



No comments:

Post a Comment