साहित्य चक्र

21 March 2021

बता ऐ ज़िंदगी..

गीत



गीत लिखूँ? अपनी धड़कन की रीत लिखूँ !
सहमी इस धरती की,सागर में, सीप लिखूँ !!...2

 बता ऐ ज़िंदगी,... कौन सा मैं गीत लिखूँ ?
………………………………….

सरहद लिखूँ ?अपनी लहू से तारीख लिखूँ!
भारत की भूमि में,..कौन सा मैं रूप लिखूँ!!...2

 बता ये ज़िंदगी…………………….?

मीत लिखूँ ? अपनी अंगों की सीत लिखूँ !
ओस की बूंदों में, .अश्कों की भीड़ लिखूँ!!...2

 बात ऐ ज़िंदगी…………………….?

प्रीत लिखूँ ?अपनी सांसों की ज़ंजीर लिखूँ!
राधा की बस्ती में, ..फिर से मैं कृष्ण लिखूँ!!...2

बता ऐ ज़िंदगी……………………..?

शाम लिखूँ ?.. ज़िंदगी तेरे  ही नाम लिखूँ !
ढलती इस किरणों में,किस्से तमाम लिखूँ!!...2

बता ऐ ज़िंदगी……………………..?

गीत लिखूँ? अपनी धड़कन की रीत लिखूँ!
सहमी इस धरती की, सागर में सीप लिखूँ!!...2


                                    करुणा सिंह कल्पना

No comments:

Post a Comment