साहित्य चक्र

07 March 2021

हम है महिला शक्ति

हम है महिला शक्ति, हम है महिला शक्ति
कर्म, धर्म, निष्ठा से जग कल्याण हैं करती। 
हम है महिला शक्ति हम है महिला शक्ति 

आगे बड़े, चलती रहें,
कभी ना रुकें, कभी ना थकें, 
घर-घर, जन-जन तक ,
रहती है सबकी हस्ती ,
हम है महिला शक्ति हम हैं महिला शक्ति। 

न समझो केवल नारी,
अम्बिका हम जग-जननी 
जग जीवन का पोषण करती 
हम है महिला शक्ति.....

सेवा भाव, जग-कल्याण ,
समाज सेवा जग निर्माण  बढ़ाती, 
हिंसा से अहिंसा, 
अत्याचार से सदाचार की और हैं ले जाती ,
हम है महिला शक्ति.... 

पूरब-पच्छिम से उत्तर दक्षिण को,
एक कढ़ी मे जोड़ती।
हम से है जन जागृति,
हम हैं महिला शक्ति... 

हम है महिला शक्ति
हम है महिला शक्ति 
हम है महिला शक्ति  

                                 सोनिका गुप्ता 


No comments:

Post a Comment