साहित्य चक्र

21 March 2021

सोन चिरैया



कौन देस से आई चिरैया !
किसका संदेसा लाये चिरैया !
मन को बहुत हरषाये चिरैया!
जब चीं चीं गीत गाये चिरैया

रंग बिरंगी आयी चिरैया
काली कोई पीली चिरैया
बच्चों को भावे सोन चिरैया
जब चीं चीं कर गाये चिरैया

डाल डाल फुदके  चिरैया
फूल फूल महकाये चिरैया
वन उपवन खिल उठते हैं
जब चीं चीं गाये चिरैया

छोटे छोटे पंख हैं इसके
ऊंची न उड़ पाये चिरैया
आसमान तो बहुत बड़ा है
कैसे ऊपर जाये चिरैया?

चीं चीं कर रह जाये चिरैया ?
-------------

                            राजेश 'ललित'


No comments:

Post a Comment