साहित्य चक्र

05 May 2019

लोकतंत्र का महान पर्व है।

*मत बहुत अनमोल*


लोकतंत्र का महान पर्व है आया 
गरीब,मजदूर,किसान,व्यापारी 
सबको आज ये एक साथ है लाया।

करना सभी सूझ बूझ कर मतदान
जो है क़ाबिल उसे ही देना मत का दान
 इस पर्व पर अनेक लुभावने वादे 
ओर लालसा जगाने ये आएंगे।

कोई जाति की दुहाई तो कोई  
सुनहरे सपनो के महल दिखाएँगे 
ऐसे खोखले वादों में नहीं आना है  
देश हित में समर्पित को हमें लाना है।

मत दाता अपने मत की शक्ति को जाने
जाति पाति,ऊंच-नीच की भावना को ना माने 
देश के उज्जवल भविष्य के लिए मतदान करे
सोच समझकर आज मतदान करें।

तुम्हारे एक वोट से भारत का भविष्य बनेगा 
देश का हर कण कण उन्नति और प्रगति से सजेगा।



                                        >>शम्भू पंवार<<



No comments:

Post a Comment