साहित्य चक्र

19 May 2019

अपना जीवन सफल बना जाए

भारत माता

 वह शक्ति हमें दो भारत माता
 कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं 
सब की सेवा उपकार में हम 
अपना जीवन सफल बना जाए 




महापुरुष के पद चिन्हों पर चलकर 
दुनिया के लिए कुछ कर जाए
 हम देश से अपने प्रेम करें
 वह शक्ति हमें दो भारत माता 
कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं 

ना स्वार्थी  बनु, ना अहंकारी बनु ,
ना दुर्बल बंनु, ना बेईमान बंनु
 वह शक्ति हमें दो भारत माता 
कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं

 विद्वान बनु बलवान बंनु
 गुणवान बनु धनवान बनु
 मैं ऐसा सच्चा संतान बंनु

 सारे सत्य कर्मों में अपना जीवन कुर्बान करु
 वह शक्ति हमें दो भारत माता 
कर्तव्य मार्ग पर डट जाए
 खंडित अशक्त पीड़ित भारत 
 सवॅसव लुटा स्वाधीन हुआ 

इसकी अखंडता रक्षा हित 
तन ,मन ,धन अर्पण कर जाऊं 
वह शक्ति हमें तो भारत माता
 कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं 

अपनी आन ,मान मर्यादा का 
  हमें ध्यान रहे अभिमान रहे
जिस देश जाति में जन्म लिया 
बलिदान उसी पर हो जाए

                             रचनाकार -  मधुलिका कुमारी



No comments:

Post a Comment