साहित्य चक्र

13 June 2020

भाई बहन का प्यार



भाई बहन का रिश्ता.....
सब रिश्तों से होता है प्यारा
भाई के लिए बहन सब कुछ
बहन के लिए भाई जग सारा
चुंबक की तरह होता है रिश्ता
दिल से दुर जा नहीं पाते
लड़ते झगड़ते हैं हर बार फिर भी
खुशी के लिए हर राह आजमाते
भाई की खुशी के लिए आंसू
छूपा देती हैं बहन....
बहन की खुशी के लिए सब कुछ
त्याग देता है भाई.....
खट्टी मीठी यादों में यह रिश्ता
बनता है प्यारा
प्यार से मुस्कुरा कर जग
करता है वाहवाही
बांधती है राखी बहन
भाई लाता है उपहार
सातों पकवान बनाकर
खुशियां मनाता है परिवार
भाई से मिलकर बहन
गम सारे भुल जाती हैं
भाई साथ हो तो हर पल
गुनगुनाती है....
सब रिश्तों से प्यारा होता है
भाई बहन का प्यार

                                            देऊ जांगिड़


No comments:

Post a Comment