साहित्य चक्र

01 June 2020

आओ मिलकर...



आओ मिलकर सब एक साथ इस बीमारी को भगाते हैं,
इसका जन्म तो चीन में हुआ लेकिन पूरे विश्व में पाँव पसाया है,

लोगों ने नाम दिया कोरोना लेकिन डॉक्टरों ने Covid-19 भी बताया है, 
इस वायरस ने ऐसा कहर मचाया है,

क्या छोटा क्या बड़ा सभी उद्योगों को बन्द करवाया है,
और ये कैसे होगा ख़त्म अभी तक कोई नहीं समझ पाया है,

आओ मिलकर हम सब इसको मार भगाते हैं,
सामाजिक दूरी कैसे रखें इस बात से लोंगो को अवगत कराते हैं,

और जब कोई आये बाहर से तो उसको यही बताते हैं,
हमारी संस्कृति में है नमस्ते करना हाथ नहीं मिलाते हैं,

अपनी भारत की संस्कृति को ख़ुद भी अपनाते हैं,
इससे होने वाले फ़ायदे दूसरों को भी बताते हैं,

ख़ुद भी करते हैं नमस्ते और दूसरों से भी करवाते हैं.....।


                                 दिनेश अग्रवाल




1 comment: