साहित्य चक्र

20 June 2019

गाँधी ने गीता ज्ञान की अलख जगाई

महाशक्ति भारत
**************

करो मेहनत की कमाई सब मेरे भाई।
गीता ज्ञान सिखाती करके सीखो भाई।।

गाँधी ने गीता ज्ञान की अलख जगाई।
सत्याग्रह कर हमको  आज़ादी दिलाई।।

वैज्ञानिक सोच  विकसित  करो  भाई।
अंधश्रद्धा में  तनिक  न  उलझो  भाई।।

जादू टोना टोटका सभी बेकार हैं भाई।
सबसे सुन्दर कर्म करो मिले सुख भाई।।

गंगा जमुना सरस्वती का देश है भाई।
सागर जिसके  नित चरण पखारे भाई।।

हिमगिरि किरीट  मनोहर लगता भाई।
कश्मीर सा स्वर्ग हमारा सुन्दर है भाई।।

केसर की खुशबू से महके वादी है भाई।
ऐसे सुन्दर देश की महिमा गाऊं मैं भाई।।

देशभाव जगा  मन मे  आगे बढ़ो भाई।
फिर से भारत महाशक्ति  बनाओ भाई।।

सबका साथ , सबका प्रयास  हो भाई।
देश विकास की बात तभी सच हो भाई।।

राम कृष्ण गौतम महावीर का देश है भाई।
ऋषि मुनियों ने जिसकी महिमा है गाई।।

                                  कवि राजेश पुरोहित 


No comments:

Post a Comment