साहित्य चक्र

01 June 2019

दया कर ज्ञान की देवी

‘सरस्वती वंदना’

“दया कर ज्ञान की देवी , हमें भी ज्ञान दे दे मां ।

हमारी लेखनी को मां ,कलमबद्ध  कर देना
लिखे हम ज्ञान की वाणी,ऐसा शब्द भर देना।

दया कर ज्ञान की देवी , हमें भी ज्ञान दे देना।

हमारी वाणी में मां, मधुरता का स्वर देना
बने हम भी महात्मा बुद्ध,यह उपदेश दे देना।

दया कर ज्ञान की देवी , हमें भी ज्ञान दे देना।

बने हम भी यशस्वी औ,सृजन सरिता की धारा सी
करें हम विश्व को जगमग, ऐसी ज्योति दे देना।

दया कर ज्ञान की देवी , हमें भी ज्ञान दे देना ।।”

                                     लेखिका – रेशमा त्रिपाठी 


No comments:

Post a Comment