साहित्य चक्र

14 August 2023

तिरंगा





मेरे देश की जान तिरंगा ,
मेरे देश की आन तिरंगा।

मेरे देश की शान तिरंगा ,
व मेरे देश का अभिमान तिरंगा।

प्रेम ,त्याग ,शांति ,पवित्रता व
खुशहाली का संदेश देता।

नीला चक्र मेरे देश के,
विकास को दर्शाता।
मेरे देश की आन तिरंगा।

मेरे देश की शान तिरंगा,
मेरे देश की जान तिरंगा।
मेरे देश का अभिमान तिरंगा।

एक देश, एक तिरंगा,
विभिन्नताओं में,
समानता का संदेश देता।

दुश्मन के आगे न,
झुकना कभी,
आज स्वतंत्रता दिवस के,
अवसर पर,
आसमान मे लहरा-लहरा ये, 
पैगाम देता।

मेरे देश की आन तिरंगा,
मेरे देश की शान तिरंगा।
मेरे देश की जान तिरंगा,
मेरे देश का अभिमान तिरंगा...

- विजय कुमारी सहगल 

No comments:

Post a Comment