साहित्य चक्र

14 August 2023

मेरी जान हिन्दुस्तान



हैं मेरी जान हिन्दुस्तान
हैं मेरा अभिमान हिन्दुस्तान।

मेरा वतन हैं सबसे महान
भारत देश हैं अपनी पहचान।

मेरे देश में सुख शांति हैं
अमन चैन की आजादी हैं।

देश की खातिर खुद को मिटा देते हैं
हम सच्चे देशभक्त हैं जान की बाज़ी लगाते हैं।

देश में हरियाली खिलती रहे
वृक्षों की ठंडी छांव मिलती रहे।

संस्कार हमारी संस्कृति बनी रहे
मिट्टी की खुशबू दिल में बसी रहे।

मेरा देश मेरी जान हैं
हिन्दुस्तान वीरों की शान हैं।

तिरंगा प्यारा आसमान में लहराता रहे
हिन्दुस्तान की गौरव गाथा सुनाता रहे।


                                     - क्रांति देवी आर्य


No comments:

Post a Comment