साहित्य चक्र

14 August 2023

भारत माँ के लाल





भारत मां के लाल हैं,
वतन से हमें प्यार है।

शहादत नही किसी से,
वतन पर हम कुर्बान है।

आजाद हुआ अब भारत
हिन्दुस्तान हमारी जान है।

अंग्रेजों को मार भगया है,
स्वतन्त्रता हुआ भारत है।

वीरों ने प्राण गंवा दिए,
उन मांओं को प्रणाम है।

आज जश्न आजादी का
राष्ट्रीय स्तर पर मनातें हैं।

जगह जगह शहीदों को,
सबके द्वारा नमन किया जाता है।

भारत है सोने की चिड़िया,
देश विदेश में नाम लिया जाता है।

देश की खातिर जो झूले फांसी पर,
आज इतिहास में नाम लिया जाता है।

चन्द्रशेखर आजाद हो गये है,
गोली खाकर शहीद हो गए।

जब आयी हिन्दुस्तान पर विपत्ति,
जाने कितने वीर तैयार हो गए।


                                               - रामदेवी करौठिया


No comments:

Post a Comment