साहित्य चक्र

14 August 2023

हमारा तिरंगा




देश कि आन बान शान है तिरंगा
आसमान में शान से लहराता है तिरंगा 

तीन रंगों से बना है ये तिरंगा 
हिन्दुस्तान की पहचान है ये तिरंगा 

तीनों रंगों की महत्व बतलाता है ये तिरंगा 
देश की समृदि को बतलाता है ये तिरंगा 

केसरिया रंग से बल, शक्ति भरता है 
सफेद रंग सच्चाई को इंगित करता है 

हरा रंग देश की हरियाली दिखाता है 
तिरंगा शान से आसमान में लहराता है 

तिरंगा मे नीली रंग की पहिया दिखता है 
ये दुनिया को एक नया संदेश देता है 

हमेशा गतिमान रहे हमारा ये देश 
विश्व गुरु बनाना है हमारा ये देश

तिरंगा को संभाल रखे ये देश वासी 
दिल मे मिलेगा एक अलग ही खुशी 

तिरंगा हमारे देश की शान है 
यही से हमारे हिन्दुस्तान की पहचान है 

आओ हमसब तिरंगा को करे सलाम 
चुन्नु कवि करते हैं सबो को आह्वान 

देश की आन बान शान है तिरंगा 
आसमान में शान से लहराता है तिरंगा 


                                                - चुन्नू साहा 


No comments:

Post a Comment