साहित्य चक्र

16 February 2022

कविताः पुलवामा के वीरों को शत्-शत् नमन





प्रेम कैसे निभाया जाता 
किस तरह निभाई जाती है मुहब्बत
शहादत क्या होती है
कोई पूछे देश के जवानों से...

हम चैन से सो रहे होते हैं
पर कैसे वो हमें सुरक्षित रखते हैं
कोई पूछे देश के जवानों से...

लड़ रहे होते हैं हम यहाँ जाति -धर्म पर
वो शरहदों पर सीना ताने, 
खाकर गोली दुश्मनों की
बिना किसी भेदभाव के
कर रहे होते हैं हमें सुरक्षित...

हम क्या हैं उन शहीदों के सामने
जो अपना घर-परिवार छोड़
भारत माँ को अपना सर्वस्व दे
खुशी खुशी त्याग देते हैं अपने शरीर को
लिख देते हैं इंकलाब की कहानी
दे जाते हैं हमें एक जिन्दगी सुहानी
नमन है मेरा उन देश के वीरों को
जो ओढ़ कर तिरंगा
समझा जाते हैं हमें प्रेम की सच्ची कहानी...

  
                              लेखिकाः तनूजा पंत


No comments:

Post a Comment