साहित्य चक्र

13 September 2020

राम लला

राम लला अब आएंगे ,
हम घर घर दीप जगाएंगे।

काशी, अयोध्या, मथुरा , 
नीलकंठ को भी राम रंग में रंग जाएंगे।
आज सूरज भी लाली लिए आया है, 
आज पूरा आसमान भगवा हो जाएगा।

आज बाबर के चेले घर में दुबके,
आज तो सारा भारत ,
राम नाम में चमके है।

आज से राम अपने घर मे
साजे गॆ, आज तो शिव शंभू
भी इस खुशी में डमरू बजा
  के   नाचेंगे।

आज अयोध्या ऐसी चमकी
जैसे चमके  हजारों तारे
अब तो राम अवश्य आयेगे 
करेंगे सबके वारे न्यारे।

आज अगर कोई कुछ गलत 
बोले गा तो बजरंग बाला आएंगे 
संग अंगद को भी लाएगे।
राम प्रभू को गलत बोलने वाले को 
मुक्ति  धाम  पहुंचाएंगे ।

अब तो गिरधर भी तो आएंगे,
साथ में मीरा बाई और
 राधा रुकमण को भी लाएंगे।

अपनी बांसुरी की तानो से 
अपने व राम प्रभू के 
भक्तों को खूब नचाएंगे।
अब तो सारा संसार राम गुण गाने लगा।
अपने रूठे राम को मनाने लगा।।

राम नाम में जो वीरगति को प्राप्त हुए
वो राम के भगत निराले हैं,
आज तो  सारे राम नाम मतवाले है।।

हम सब केवट, सबरी  बनकर 
राम आएंगे उस राह को 
सुंदर   सजाएंगे।

वाल्मीकि, तुलसीदास, 
रामसुख दास जी 
ने जो महिमा गाई है,
 उसे ही हम दोहराएंगे।

आज तो सूर्य का भी तेज निराला है
उनके वंश के सूर्य का 
इस धरा पर दरबार सजने वाला है।
अब तो राम लला आएंगे।

                                        अनिल कुमार


5 comments:

  1. बहुत ही शानदार लिखी ह बड़े भाई अनिल कुमार मारवाल ने

    ReplyDelete
  2. बहुत ही अच्छी लाइन लिखीं है

    ReplyDelete