साहित्य चक्र

23 August 2020

आधुनिक भारत


उठो देश के वीर जवानों
मिलकर अब सब
एक नए भारत का
हम आगाज करते।

खो रही है जो
जन-जन की सत्ता
मिलकर उसको फिर
अपने अधिकार में करते।

लूट रहे है जो
हर पल देश की इस्मत
फाड़ के सीने उनके
अब उनको सरेआम करते हैं।

उठो देश के वीर जवानों
छोड़कर अब हवस की सत्ता
देश भक्ति के रस में चूर होकर
आधुनिक भारत का निर्माण करते हैं।

                            राजीव डोगरा 'विमल'


No comments:

Post a Comment