साहित्य चक्र

11 February 2021

करोना को भगाएंगे

अब हम फिर से स्कूल चले
करोना को हराकर
सब बच्चे हम स्कूल चले।

करोना से अब न घबराएगे
मास्क लगाकर
रोज स्कूल जाएंगे।

हेलो हाय अब छोड़कर
दूर से सब को नमस्ते कर
एक नया अभियान
मित्रों में चलाए गए।

2 फुट की दूरी
सबसे बनाए गए,
गंदे होने पर हाथों को
नाक,आंखों और मुँह से
बिल्कुल स्पर्श न करेंगे।

समय-समय पर
2 मिनट तक हाथों को
धो-धो चमकाएंगे
और सब बच्चे मिलकर
करोना को अपने देश से
दूर भगाए गए।

                                          राजीव डोगरा 'विमल'


No comments:

Post a Comment