साहित्य चक्र

10 February 2021

कुछ कर गुजरने का



जिंदगी में कुछ कर गुजरने का सवाल आता है।
जब हमें हमारी ना-कामयाबी-यों का ख्याल आता है।

वक्त के सवाल पर, जब सवाल आता है।
वक्त आएगा ,हमारा भी यह ख्याल आता है।

जिंदगी में कुछ कर गुजरने का सवाल आता है।
हमारी काबिलियत पर उठी,
उन तमाम उंगलियों का ख्याल आता है।

हम भी इस मुकाम पर पहुंच गए , 
जब  यह सवाल आता है।
एक ठोकर से मिले ,
आसमान का ख्याल आता है। 


                                    प्रीति शर्मा "असीम " 


No comments:

Post a Comment