साहित्य चक्र

18 July 2020

शिव



शिव जीवन है।
शिव मरण है।
शिव सत्य है।
शिव सनातन है।

शिव ओ३म है।
शिव वेद है।
शिव विधान है।
शिव गीत है।
शिव नाद है।

शिव धरा है।
शिव व्योम है।
शिव नदियां है।
शिव महासागर है।
शिव शिला है।

शिव शिखर है।
शिव रस है।
शिव स्वाद है।
शिव वन है।
शिव मन है।

शिव ज्ञान है।
शिव विज्ञान है।
शिव  शक्ति है।
शिव भाक्ति है। 

शिव प्रश्न है।
शिव उत्तर है।
शिव साकार है।
शिव निराकार है। 


                  @प्रीति शर्मा"असीम"

No comments:

Post a Comment