साहित्य चक्र

18 July 2020

"डॉक्टर"



पेशेंट के लिए तो खुदा और भगवान है डॉक्टर
हर बीमारी का सोलुशन और समाधान है डॉक्टर

ओ.पी.डी. हो या आई.पी.डी. करते है 24 घण्टे ये काम
डॉक्टर ही है दुनिया में भगवान का दूजा नाम


इनके पास आकर होता हैं हर शख्स एक समान
ना अमिर ना गरीब ना धर्म का कोई नाम

डॉक्टर की एक दवा से कोई भी बीमारी भाग जाती हैं
पेशेंट के ठीक होने पर सारी खुशी साफ नजर आती हैं


डॉक्टर हि है जो समजते है हर इंसान कि जान का मोल
चाहे दिन हो या चाहें रात निभाते है ये अहम रोल

इंसानियत की सच्ची मिशाल हैं डॉक्टर
हर लाईलाज सी बीमारी का ईलाज है डॉक्टर


ना कोई संडे ना छुट्टी है इनको प्यारी
पेशेंट को ठीक करने में लगाते है जान सारी

गले में स्टेथोस्कोप ओर पहनते हैं ये सफेद कोट
इनका ध्यान होता है कैसे करे हर डिसीज़ बायकॉट


सर्दी गर्मी बारिश में भी करते है जो अपना काम
उस डेरिंग ओर फीयरलेस पर्सन का डॉक्टर है नाम


                                  साहिल मोहम्मद


No comments:

Post a Comment