साहित्य चक्र

01 January 2021

प्रभु ध्यान



कर्म भाग्य इंसान का सब प्रभु के हाथ

कर समर्पित आपनो हो प्रभु के साथ


सुंदर जीवन संसार में सुंदर सारे रीत

मन समर्पित करो सदा मिले फिर मनमीत


सुंदर जग श्याम का सुंदर है उपहार

कर्म आपन करो सदा यही पूर्ण है सार


मानव जीवन है मिला अनुपम ये उपहार

ना भूलो तूम ये सदा, करो सदा उपकार


नित दिन तुम ध्यान करो मन लागे प्रभु संग

जागे मन विश्वास मन भर जाए उमंग


प्रभु नाम से अमृत घुले मन बसे हैं श्याम

नाम जिसने है जपा पाए पूर्ण ब्रह्म ज्ञान


निक्की शर्मा रश्मि


No comments:

Post a Comment