साहित्य चक्र

15 January 2021

नया सवेरा, नया साल, नई तारीख को नई सोच के साथ शुरू करें।



दोस्तों...! कल से नया साल यानी 2021 शुरू होने जा रहा है। मैं आशा करता हूं आने वाला वर्ष आप सभी के लिए ढेर सारी खुशियां और प्यार लेकर आए। जिनकी गर्लफ्रेंड नहीं है उनकी गर्लफ्रेंड बन जाए, शादी नहीं हुई है उनकी शादी हो जाए, जो लगातार प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल जाए, जो लोग परेशान हैं उनके जीवन में खुशियां आ जाए, जो नौकरियां खोज रहे हैं उन्हें नौकरी मिल जाए, जो फेसबुक पर प्यार ढूंढ रहे हैं उन्हें फेसबुक पर प्यार मिल जाए, और हम सभी के जीवन में जिस किसी चीज की भी कमी है वह आने वाले 2021 में पूर्ण हो जाए।

यहां पर एक छोटी सी बात कहना चाहूंगा तारीख बदलने से कुछ नहीं होता है। अगर आपको अपने जीवन में बदलाव लाना है तो स्वयं को बदलना होगा, तभी आपके जीवन में बदलाव आएगा। हमें हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए भले ही आपके जीवन में पहले कितने ही नकारात्मकता आकर चली गई हो। मैं हमेशा सकारात्मक रहने का प्रयास करता हूं और जिसे भी मिलता हूं उसे सकारात्मकता की ओर ले जाने का प्रयास करता हूं। मेरा खुद का सिद्धांत है आपके जीवन में आपके जितने सारे दुश्मन होंगे आप उतनी सफलता प्राप्त करोगे। हमें हमेशा अपने से छोटा-बड़ा, गरीब-अमीर, उच्च-नीच (यह मैंने इसलिए लिखा क्योंकि बहुत सारे लोगों की मानसिकता आज भी वहीं तक सीमित) सभी से सीखना चाहिए। मैं आपसे बस इतना ही कहना चाहूंगा अपने जीवन में किताबें पढ़ते रहिए, किताबों से आपको बहुत कुछ सीखने को और समझने को मिलेगा। इसके अलावा आप अपने पूर्वजों के बारे में अवश्य पढ़िए और जानिए।

मुझे लगता है हमें अपना जीवन अपने अनुसार जीना चाहिए। अगर समाज के अनुसार आप अपने जीवन को जीते हैं, तो आपके हाथ भविष्य में कुछ नहीं लगेगा। हमारे समाज में इतनी कमियां हैं जिन्हें खत्म करने में सदियों लगेंगे, इसलिए हम सभी को अपने आप और अपने परिवार में परिवर्तन लाने की जरूरत है। दूसरों को हर कोई ज्ञान दे देता है, मगर स्वयं के ऊपर लागू करने से वह बचता है। अपने विचारों को सोशल प्लेटफॉर्म पर रखिए चाहे वह फेसबुक हो, ट्विटर हो इत्यादि। हम सभी के विचार हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए इतिहास छोड़कर जाते है। हमारी एक सोच हमें बुद्धिजीवी बना सकती हैं और हमारी एक सोच हमें स्वघोषित बुद्धिजीवी और दुष्ट मूर्ख बना सकती है। इसलिए हमें हमेशा अच्छा सोचना चाहिए, अपने आप के लिए, अपने परिवार के लिए अपने समाज के लिए, अपने राज्य के लिए, अपने देश के लिए क्योंकि हमारी सोच ही परिवर्तन ला सकती है।

नए साल के शुभ अवसर पर एक नई शुरुआत कीजिए अपनी एक बुराई को खत्म कीजिए और एक अच्छाई को अपनाइए। यह आपके जीवन में एक बदलाव लेकर आएगा, जो भविष्य में आपको खुशियां देगा। अपने मित्रों परिजनों और परिवार के साथ नई साल की शुभकामनाएं साझा कीजिए। मैं (दीपक कुमार कोहली) की ओर से आप सभी को नव वर्ष- 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाई...।

@दीपक_कोहली


No comments:

Post a Comment