साहित्य चक्र

12 April 2019

।।मेरे लव खामोश।।





कैसा होगा वो पल..... 
❤❤❤❤❤❤❤

कैसा होगा वो पल ? 
ज़ब तू मेरे सामने होगा 
क्या मेरे लव खामोश होंगे ? 
या तू मेरी बाहो मे होगा 

कैसा होगा वो पल.... 
❤❤❤❤❤❤❤
कैसे मेरी नज़रे देखेंगी तुझे ? 
या तू नज़रो मे कैद होगा 
 क्या मेरे कान सर्फ़ तुझे सुनेंगे ? 
या तू बोलता हुआ होगा 

कैसा होगा वो पल.... 
❤❤❤❤❤❤❤

क्या वक़्त थम जायेगा ? 
या पल मे गुजरता हुआ होगा 
मेरी धड़कने थम जाएगी? 
या बी.पी बढ़ा हुआ होगा 

कैसा होगा वो पल..... 
❤❤❤❤❤❤

ख्वाब हज़ार आते है 
एक पल सदियों जितना होगा 
कैसे एक एक पल गुजारु 
तू कब मेरे सामने होगा 

कैसा होगा वो पल
ज़ब तू मेरे सामने होगा.... 
❤❤❤❤❤❤❤

                                           ।।ज्योति अग्रवाल।।
 

No comments:

Post a Comment