साहित्य चक्र

21 January 2024

कविताः अयोध्या में आ रहे श्री राम है






दशरथ नंदन का अभिनंदन 
जो जग के उद्धार किया
मिलकर मनाएं सब खुशियां 
क्योंकि अयोध्या में आ रहे श्री राम है 

त्याग प्रेम के उदाहरण हैं
जिनके सरल स्वभाव में 
मंदिर से कम धरा नही वह 
जिसमें प्रभु श्री राम है 

देश घरों में देखो धूम मची है
दीप दिवाली सी सजी है,
अयोध्या के उत्सव में आज
झूमे नाचे सब करते उल्लास

देखो पंछी भी खुशियां मना रहे
झुंड के झुंड अयोध्या में आ रहे
चहक रहे बार-बार ऐसे जैसे 
कह रहे श्री राम, श्री राम है 

मेरे भारत का आज नया रूप श्रृंगार है 
देश विदेश में भी होगी जिसकी चर्चाएं 
भक्त आएंगे दिन रात जपते श्री राम
क्योंकि अयोध्या में आ रहे श्री राम है 


                                               -  डॉ.सारिका ठाकुर "जागृति"



No comments:

Post a Comment