साहित्य चक्र

25 August 2019

*कथक नृत्य से बनाई अन्वेषा ने देश मे पहचान*


    प्रतिभाएं कड़ी मेहनत से तैयार होती है। आज देश मे कई बच्चियाँ अपनी कला से पहचान बना रही है। बेटियाँ बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। आज हम आपको देश की उस बाल प्रतिभा से परिचय करा रहे हैं जिन्होंने छोटी सी उम्र में कथक नृत्य के माध्यम से सम्पूर्ण देश मे पहचान बनाई है।



   नई दिल्ली की अन्वेषा नन्हीं सी बाल नृत्यांगना है जो कथक नृत्य करती है तो दर्शक दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। अन्वेषा के पिता आनन्द मोहन एक एम एन सी में वरिष्ठ प्रबंधक है। माँ स्निग्धा साधारण गृहिणी हैं। सत्रह दिसम्बर दो हज़ार नो को जन्मी अन्वेषा ने बाल्यकाल से ही दिल्ली की  कथक नृत्यशाला से कथक का प्रशिक्षण लिया। अन्वेषा केन्द्रीय विद्यालय सादिक नगर नई दिल्ली में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत है। उन्होंने अपने गुरु पंडित कृष्ण मोहन महाराज जो बिरजू महाराज के भाई है उनसे कथक सीखा।

   मात्र तीन साल की उम्र में ही अन्वेषा ने शिवजंलि नृत्य अकादमी दिल्ली में कथक नृत्य सीखना शुरू किया था। चार साल की उम्र में उसने समहो में स्टेज प्रदर्शन करना शुरू किया। पाँच साल की उम्र में वह अर्ध शास्त्रीय और शास्त्रीय नृत्य करने लगी। छह साल की उम्र में उसने एकल प्रदर्शन शुरू किया। और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया।

   पिछले तीन वर्षों  से वह दिल्ली एन सी आर और उत्तर भारत मे कई नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। अब तक वह जूनियर डांस प्रतियोगिता में 90 से अधिक पुरस्कार जीत चुकी है। उनके पास हर नृत्य प्रतियोगिता में शीर्ष तीन पर आने का रिकॉर्ड है।

   नन्हीं प्रतिभा अन्वेषा को अब तक कई पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है जिनमें प्रमुख है  वूमेन ऑफ विजडम पुरस्कार 2019 आमिर सत्या आइकन एचीवर्स प्रतिभाशाली बच्चे की श्रेणी के लिए एशिया पुरस्कार 2019, रास बनारस ,बनारस हिन्दू विश्विद्यालय,उदित कला साधक सम्मान से नवाजा गया। जस्ट डांस इंडिया पानीपत। हरियाणा डांस चेम्पियनशिप,फरीदाबाद शोबिन डांस चेम्पियन जींद ,दिल्ली डांस दरबार दिल्ली, गुरुकुल नृत्य प्रतियोगिता दिल्ली, गन्धर्व संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता, संस्कृति प्रतिभा उत्सव, नोएडा। डांसिंग चेम्प जयपुर नृत्यंजलि इंटरनेशनल डांस चेम्पियनशिप दिल्ली स्वर सागर इंस्टिट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स द्वारा आयोजित यू पी राज्य प्रदर्शन कला प्रतियोगिता। थिरक डांस चेम्पियनशिप नोएडा डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स डांस चेम्पियनशिप यू पी। नृत्य महोत्सव फरीदाबाद, सतयुग दर्शन कला केन्द्र नृत्य प्रतियोगिता फरीदाबाद ए आई पी ए नृत्य प्रतियोगिता नोएडा। संगम कला संस्थान दिल्ली द्वारा स्वर अलंकार नृत्य प्रतियोगिता में समन्नित। राग विराग शैक्षणिक और सांस्कृतिक समाज दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता दिल्ली डांस चेम्पियनशिप। भारत की प्रतिभा नृत्य प्रतियोगिता नोएडा। विद्यालयों में आयोजित नृत्य प्रतियोगिताओं में हमेशा अन्वेषा अव्वल आती है।


  अन्वेषा ने टी वी रियलिटी शो डांसिंग स्टार में भी भाग लिया। जो सूर्य सिनेमा पर प्रसारित हुआ। वह अभी भी तीन  टी वी रियलिटी शो कर रही है। जो आने वाले महीनों में प्रसारित किए जाएंगे।

   अन्वेषा का कहना है कि वह कथक नृत्य को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रसिद्ध बनाना चाहती है  दुनिया को भारतीय शास्त्री नृत्य के बारे में अधिक  से अधिक जानकारी मिले इस हेतु प्रयास करती रहूँगी।

                                                - राजेश कुमार शर्मा"पुरोहित"


No comments:

Post a Comment