साहित्य चक्र

11 September 2021

कविताः श्री गणेश




विघ्नहर्ता - सुखकर्ता गणेश
करेंगे आज  घर - घर प्रवेश ।
रिध्दि - सिद्धि ,  शुभ -लाभ 
सहित पधारेंगे आज गणेश ।।

बुद्धिदायक ,चिंतामण गणेश
दूर करने आएं  हमारे क्लेश ।
प्रिय मोदन लड्डू  का भोग
पाकर हो जाते प्रसन्न गणेश ।।

फलदायक  एकदंत  गणेश
शुद्ध करने आएं है  परिवेश ।
माता-पिता की सेवा का पाठ
पढाने घर - घर आएं गणेश ।।

सुख समृद्धि दाता है गणेश
और खूबियां हैं कई विशेष ।
पूजे जो कोई खुशहाल रहे
करते कृपा उस पर विशेष ।।

शत्रु विनाशक है श्री गणेश
गुण जाने ब्रह्मा,विष्णु,महेश ।
गोपाल  करें  यही  कामना
जग सिरमौर  बनें मेरा देश ।।

                                           गोपाल कौशल "भोजवाल"


No comments:

Post a Comment