साहित्य चक्र

10 March 2019

जोगिरा सा रा रा रा रा रा




राजनीति के रंग में अजब गजब का खेल
लोकतंत्र के राज में देखो पंचतंत्र का मेल…
जोगिरा सा रा रा रा रा रा…।

हाथी चढ़के बुआ आयी खूब मची हुङदंग,
बबुआ जी के पप्पा ने भी खूब दिखाया रंग….
जोगिरा सा रा रा रा रा रा….।

अबकी होली बहना आयी जिनके गोरे गाल,
रंगो ने गठबंधन कर ली जम केे मला गुलाल….
जोगिरा सा रा रा रा रा रा….।

सत्ता में सांसद इतरायें चढ़ा भंग का रंग,
जूतों की बौछार से भीगा नेताजी का अंग..
जोगिरा सा रा रा रा रा रा….।

अबकी बंगालन दीदी ने चली सियासी चाल,
धरना पर वो बैठ बैठ कर ठोक रही है ताल…
जोगिरा सा रा रा रा रा रा रा…।

मफलर वाले बाबू ने भी किया खूब मनुहार,
गोरे -गोरे गालो को क्या हम भी रंग दे लाल…
जोगिरा सा रा रा रा रा रा..।

इस होली में सोचा मैनै खेलूं रंग विशेष,
मै बन जाऊं भाजपा, पिय मेरे काग्रेंस….
जोगिरा सा रा रा रा रा रा…।




                                                     डॉ. प्रिया मिश्रा 


No comments:

Post a Comment