साहित्य चक्र

18 February 2019

लौह पुरूष सरदार भाई


लौह पुरूष सरदार भाई


कोई कहें सरदार...कोई कहें भाई...कोई कहे पटेल..। मैं कहूं भारत का लौह पुरूष सरदार पटेल। सरदार पटेल को लौह पुरूष के नाम से जाना जाता है। पटेल वो शख्स है। जो अपने फैसलों और साहस के लिए जाने जाते है। देश की आजादी में पटेल का जो योगदान रहा है वो कभी नहीं भूलने वाला है। पटेल ने देश की राजनीति में वो साहस भर है। जिसे कोई और नहीं भर सका। चाहे आजादी के बाद देशी रियासतों का संपूर्ण भारत में विलय हो या फिर 1948 का पाक युद्ध। पटेल ने अपने साहस और विवेक से देश को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दी। पटेल देश के वो महानपुरूषों में से एक है। जिन्होंने देश के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया। भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में पटेल का जो योगदान रहा है। उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है। आजादी के बाद पटेल को देश का पहला गृहमंत्री बनाया गया। गृहमंत्री रहते हुए पटेल ने जो काम दिए, वो आज भी याद आते है। पटेल हमेशा से एक जमीनी राजनेता के तौर पर पहचान रखने वाले नेता रहे है। सरदार को देश में एकता का पाठ पढाने के लिए भी जाना जाता है। पटेल आज भी उन महापुरूषों में गिने जाते है। जो युवाओं के दिलों में राज करते है। सरदार की सोच और शक्ति आज भी हमारे देश के युवाओं के प्ररेणा प्रदान करती है।

                                   लेखकः दीपक कोहली  



No comments:

Post a Comment