साहित्य चक्र

17 February 2019

झंडा ऊंचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।

सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा बरसाने वाला।
वीरों को हर्षा ने वाला, मातृ-भूमि का मन-मन सारा।।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...।।2।।

आओ प्यारे, वीरों आओ, देश धर्म पर बलि-बलि जाओ।
एक साथ सब मिलकर गाओ...।

"प्यारा भारत देश हमारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा"

इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए।
विजयी करके दिखलाए, तब होवे प्रणपूर्ण हमारा।

झंडा ऊंचा रहे हमारा।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...।।2।।


No comments:

Post a Comment