साहित्य चक्र

25 February 2019

ऊंचा सरदार


किसने बनाया विश्व का सबसे ऊंचा सरदार


राम वी सुतार वो शख्स है। जिसने विश्व का सबसे अच्छा ऊंचा सरदार बनाया है। जी हां आपने सही सुना और पढ़ा। शिल्पकला के क्षेत्र में राम वी सुतार का नाम जितना पुराना है। सुतार अपने कला के लिए उतने ही प्रसिद्ध है। सुतार की उम्र की बात करें तो सुतार जीवन के अंतिम पड़ाव पर है। जिस उम्र में इंसान के हाथ-पैर काम करना बंद कर देते हैं। उस उम्र में सुतार ने विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम लिखा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर लिया है। सुतार वो शख्स है जो कभी महात्मा गांधी के साथ तो कभी अंबेडकर के साथ में नजर आया करते थे। आपको बता दें, सुतार ने सबसे पहले अपने स्कूल समय में महात्मा गांधी की मूर्ति बनाई थी। जिसके बाद सुतार की कला को धीरे धीरे पहचान मिलने लगी। राम वी सुतार का जन्म महाराष्ट्र के एक छोटे-से गांव गोडूंर में 1925 में हुआ। सुतार ने अपने स्कूल के दिनों में पहली बार हंसते हुए गांधी की मूर्ति बनाई थी। जब भी राम वी अपनी पुरानी बातों को याद करते है। तो उनके चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास नजर आता है। अपने स्कूल के दिनों में गांधी की मूर्ति बनाने पर सुतार को 300 रूपये मिले थे। जिसके बाद सुतार मुबंई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट में मूर्ति शिल्प की पढ़ाई के लिए चले गए। पढ़ाई के बाद एलोरा पुरात्व विभाग में नौकरी करने लगे। नौकरी के बाद लगभग 1959 में सुतार दिल्ली आ गए। सुतार गाँधी से काफी प्रभावित रहे है।

गांधी को देखने और समझने की इच्छा ने सुतार को शिल्प कला में एक विशेष दर्जा दिया।

महात्मा गांधी के बिना सत्य और अहिंसा का जिक्र करना गलत है’- राम वी सुतार। मुझे गांधी के बिना अहिंसा मंत्र ने बहुत प्रभावित किया। गांधी के दर्शन में हर समस्या का हल है। महात्मा गांधी बेहद प्रैक्टिकल थे। गांधी को आकारों में ढालते समय मेरे दिमाग में कई सवाल पैदा होते है। अगर सच कहूं तो गांधी को आकारों में ढालना मेरे लिए एक तपस्या जैसी है। जब भी मैंने गांधी की मूर्ति बनाई पूरी निष्ठा और आस्था से बनाई हैः- सुतार।

राम वी सुतार मानते है, जिस तरह बिना आस्था आपकी कला में पूरी नहीं हो सकती है। उसी तरह गांधी हम सब की जरूरत है। देश को यहां तक लाने में गांधी के विचारों का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। गांधी की जगह कोई नहीं ले सकता है। गांधी को हम उनके विचारों और मूर्तियों से जिंदा रख सकते है। हमारा देश चाहे कितने भी आगे क्यों ना बढ़ जाए पर हम गांधी को नहीं नकार सकते। राम वी सुतार ने कई सारी मूर्तियां बनाई है। जिनमें से एक हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई की मूर्ति भी है। इस बार सुतार ने सरदार जी की विशाल मूर्ति बनाकर पूरे देश का दिल जीता है। राम वी सुतार को सरदार जी की विशाल मूर्ति को आकार देने लिए ढेरों शुभकामनाएं।   


                  ।।संपादन- दीपक कोहली।।       


No comments:

Post a Comment