साहित्य चक्र

16 February 2019

वीरगाथा


आंतक की गोली से
कब तक खून बहेगा,
हर हिन्दुस्तानी कब तक
आंतकी का दर्द सहेगा,
कायरता दिखलाते हो
पीठ पर हमला करके,
हिम्मत नही है तुझमें
सामने आ लड़ने,
बस आका की गोंद में
जाकर छिप जाते हो
अपनी कायरता का
वीरगाथा गाते हो,
हर जवान की शहादत
कभी ना खाली जायेगा
कब तक हिन्दुस्तानी
खून बहायेगा।

अभिषेक राज शर्मा

No comments:

Post a Comment